abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशउपलब्धिकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजानकारी

परिषदीय विद्यालय की छात्रा अनामिका मिश्रा का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम होगा दर्ज

गोंडा की बेटी ने 240 पुश अप लगाकर किया अनोखा कारनामा लोग दे रहे बधाईयाँ

गोंडा प्राइम समाचार टुडे

हौसलों के साथ आसमान छूने का हो जुनून तो हर मुकाम को सही मायने में हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है क्षेत्र के चर्चित प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने जी हां यहां की एक नहीं दो नहीं बल्कि अब पांच पांच छात्राएं इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगी ।
ताजा वाकिया विद्यालय के छः वर्षीय कक्षा एक की छात्रा अनामिका मिश्रा का है

जिसने वह कर दिखाया है जिसकी बड़े बड़े कल्पना भी नहीं करते अनामिका ने आठ मिनट में मैक्सिमम पुश अप ए फीमेल किट का खिताब अपने नाम किया है 240 पुश अप लगाकर गोण्डा की इस बेटी ने अब अपना नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल कराने का दावा पेश कर दिया है। बता दें कि गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा की सबसे छोटी बहन अनामिका है विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि अनामिका का पुश अप वीडियो 250 पुश अप का सारे वैद्य दस्तावेजों के साथ इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रधान कार्यालय फरीदाबाद हरियाणा भेजा गया था जहां से वृहस्पतिवार को मेल द्वारा रिकार्ड दर्ज करने की सहमति देते हुए बधाई दी गयी है हालांकि बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने पुश अप काउंटिंग 240 माना।
विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग मेधा का परिचय देते हुए विद्यालय से गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा के साथ साथ सुप्रिया वर्मा, काजल व बबली पूर्व में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुकी है और अब विद्यालय से एक और छात्रा अनामिका का नाम दर्ज होने जा रहा है।
छात्रा अनामिका के प्रधानाध्यापक पिता मनोज मिश्र ने बताया कि बिटिया की ललक ओलम्पिक खेलों में भाग लेने की है और उसी की नियमित तैयारी हमारी निगरानी में कर रही है उसका जो जुनून है वह काबिले तारीफ है। साथ ही यह भी कहा कि अंशिका को वह अपना आदर्श मानती है और उसी से इसको प्रेरणा मिली है।
मेडल की फोटो ने बदला अनामिका का जीवन
बड़ी बहन अंशिका के मेडल्स के फोटो को छोटी उम्र से ही अनामिका निहारती रहती थी और बार बार यह प्रश्न करती कि हमें भी मेडल चाहिए वह भी इससे ज्यादा
चीनी ओल्मपियाड को चुनौती देने के लिए दिन रात पसीना बहाती है अनामिका
सोशल साइट्स से ओलम्पिक के प्रति अनामिका के मन में जिज्ञासा उत्पन्न हुई और फिर उसने ठाना है कि चीन को पीछे करके देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है।
खान पान व दिनचर्या है बेहद संयमित
अनामिका बाहर की कोई पैकेट वाली वस्तु,तली भुनी चीजें, चीनी,चावल आलू आदि से काफी दूर है अधिकांशतः जैविक सब्जियों व फलों तथा सूखे मेवे पर निर्भर है महुआ और दूध भी इसकी डाइट में शामिल है।
क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई
प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने सराहना करते हुए बधाई दी है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button