कांग्रेसजनों ने स्व. दयाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि, राजनीत अपनी जगह जनता की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता–बृजेश गुप्ता

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू।(प्राइम समाचार टुडे)शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कैलाशपुरी स्थित राजीव सिंह के आवास पर आयोजित की गई, बैठक के पूर्व में पीसीसी सदस्य स्वर्गीय दयाशंकर सिंह गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बैठक में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी का नागरिक अभिनंदन व सम्मानित किया बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ गठन किया जाएगा, पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहूंगा, वहीं भाजपा के जन विरोधी कार्यो के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद रहेगा।
वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नगर की जन समस्याओं को लेकर मेरा संघर्ष जारी रहेगा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाएगा, भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर पूरे नगर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सर्वश्री राम जी गुप्ता आनंद शुक्ला दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ नेहाल अख्तर नवीन पांडेय, सतपाल सिंह तुलसा सिंह असद इक़बाल सैयद आले अब्बास संगीता सिंह दशरथ चौहान तारिक अब्बास अनवर सादात उषा यादव राकेश सिंह राजीव सिंह,प्रमोद मौर्या ट्रीजा इलियट हेलेन पैट्रिक संजय जयसवाल राजकुमार अरोड़ा ऋषि दयाल कन्हैया मोदनवाल दिलीप जायसवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे
बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता व संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहिद तौसीफ़ ने किया।