किन्नर के घर ब्लास्ट मामले में दोनों आरोपियों पर चंदौली पुलिस ने किया पचास -पचास हजार रुपए का इनाम घोषित ।

ब्यूरो रिपोर्ट
चहनियाँ (प्राइम समाचार टुडे) बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में ब्लास्ट के मामले में दोनो आरोपियों का इनाम पच्चीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार कर दिया गया है । दोनो आरोपी फरार है । मोहरगंज पुलिस चौकी से सौ मीटर की दुरी पर खुशबू किन्नर का निजी मकान है । जिसमे उक्त मकान में करीब लगभग 25 दर्जन किन्नर रहते है । 22 दिसंबर की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे तेज धमाके से मकान का पिछला हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया। बदमाशों ने इलेक्ट्रिक वायर के माध्यम से विस्फोटक लगाकर


ब्लास्ट किया था । धमाके की चपेट में आकर मकान के पीछे कमरे में सो रही तीन किन्नर लभली,सोनी व मोनी आंशिक रूप से घायल हो गईं । तीनो बेड से बगल स्थित झाड़ में जा गिरी थी। पूरे घरों मे धुंआ धुंआ हो गया । किन्नरों में अफरा तफरी मच गयी । सभी घर के बाहर निकलकर रोने चिल्लाने लगी । धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आये । पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है । दो मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार है । कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित करते हुए सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का निर्देश जारी किया था । आरोपित अभी भी फरार है । जिनका इनाम बढ़ाकर अब पचास हजार रुपये कर दिया गया है । इस संदर्भ में बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने इनाम पचास हजार रुपये का घोषित कर दिया है ।














