abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीपुलिस कार्यवाही

नहर में व्यक्ति का मिला शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी

रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली।प्राइम समाचार टुडे अलीनगर थानाक्षेत्र स्थित नहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त किया और आवश्यक पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार अलीनगर

थानाक्षेत्र अंतर्गत लौंदा गांव के पास स्थित नहर में स्थानीय लोगों ने कुछ उतराया हुआ देखा। लोग नजदीक पहुंचे तो सभी का होश उड़ गया। पानी में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ था। बात जंगल के आग की तरह फैली और मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गया। इसी बीच किसी ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद स शव को पानी से बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त 51 वर्षीय बाड़ू यादव के रूप में हुई, जो पेशे एक वाहन चालक था।
बताया जा रहा है कि ख्यालगढ़ गांव निवासी बाड़ू, बुधवार की सुबह साइकिल लेकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नही लौटा। परिजनों ने काफी तलाश किया पर बाड़ू यादव का कुछ पता नही चला। जिसके बाद शुक्रवार को नहर में बाड़ू यादव का शव उतराया मिला। बहरहाल, उक्त घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस द्वारा बताया गया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button