
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम) ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बैनर तले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरको लेकर ब्लॉक स्तरीय जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान 25 विभाग की तरफ से विभागीय योजनाओं एवं अन्य जानकारी को लेकर स्टॉल प्रदर्शनी लगाया गया था वही कार्यक्रम का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव सिविल जज डॉक्टर इंदु रानी द्वारा लगाए गए स्टार का बारी-बारी से निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली गई इस दौरान जनचौपाल में विकासखंड के विभिन्नग्राम सभाओं सेआए ग्रामीणोंद्वाराविभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की गई एवं विधिक सहायता हेतु लगाए गए स्टॉल पर पंजीकरण कराते हुए विधिवत जानकारी हासिल की क्षेत्र से आए
जन चौपाल के दौरान राजस्व, विकास, आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पंचायत पशु चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण, सहित अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों नेकार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही लाभ लेने हेतु विभिन्न गतिविधियों को लेकर अवगत कराया विधिकसेवा प्राधिकरण के बैनर तले आयोजित किए गए जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
जिला सचिव एवं सिविल जज डॉक्टर इंदु रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों सहित ग्रामीणों को शपथ दिलाई साथ ही कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक जाकर करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जनता से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी समस्या के लिए सीधे प्रशासन से संपर्क करने की बात कही वही कुष्ठ रोग को लेकर में फैली कुरीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहां कीकोई भी रोग असाध्याय नहीं होता ऐसे पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिवार से आप सामान्य व्यवहार करें श्री हिंदू रानी ने विधिक सेवाओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया किप्रदेश स्तर परजनपद के समस्तब्लाकों परउत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणके तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं वही जिला स्तरीय मेगा कैंप का आयोजन 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद एवं समस्याओं का विधिक स्तरीय निपटारा किया जाएगा
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे, विधिक प्राधिकरण सेवा सदस्य चंद्रशेखर राय, खुशीहाल गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, विमल कुमार, सुनील बचपन विद्यालय संचालक अंकित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।












