भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान बड़े पैमाने पर भाजपा से जुड़ रहे हैं लोग – बाबूलाल शास्त्री

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठीगोंडा-वजीरगंज प्राइम समाचार टुडे
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वजीरगंज विकास खंड के साहिबापुर गांव मे बैठक कर पार्टी की आनलाइन सदस्यता दिलाया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश समिति सदस्य बाबूलाल शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष राजू मिश्रा ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताया तथा लोगों से पार्टी मे जुडने की अपील की ।भाजपा द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यों को आनलाईन जोडने का काम शुरू कर दिया गया है।
इस कडी मे भाजपा प्रदेश समिति सदस्य बाबूलाल शास्त्री और मंडल उपाध्यक्ष राजू मिश्रा ने वजीरगंज विकास खंड साहिबापुर मे लोगों साथ बैठक कर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताया तथा लोगों से पार्टी मे आनलाईन सदस्यों को जोडा इस मौके पर गांव प्रधान शिवपूजन सिंह पेडरहा प्रधान पिंकू सिंह माधेपुर प्रधान अजय सिंह ढोढियापारा प्रधान दुर्गेश सिंह बूथ अध्यक्ष छोटकउ सिंह आकाश सिंह राठौर अनूप सिंह सहित तमाम लोगों ने पार्टी की आनलाईन सदस्य बने ।