abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जानकारीसमस्यासमाजसेहतनामा

बीएचयू की ओपीडी का बदला समय, अब आठ नहीं छह घंटे चलेगी ओपीडी

रिपोर्टिंग बाई- सचिन कुमार पांडे

वाराणसी (प्राइम समाचार टुडे) बीएचयू (BHU)अस्पताल की ओपीडी अब सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के समय (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक) पर चलाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर दोपहर 12 बजे तक ही पर्चा बन सकेगा। हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फैसले के बाद इसका आदेश भी अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है।

बताते चले कि पूर्वांचल सहित कई राज्य के मरीज अपना बेहतर और किफायती इलाज करने को बीएचयू अस्पताल में हर दिन 7 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आते हैं। अब तक यहां ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का था। अब निर्धारित समय आठ घंटे की ओपीडी में से दो घंटा कम कर दिया गया है। अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी छह घंटे ओपीडी चलेगी।

इसके पहले जुलाई 2018 में समय का बदलाव हुआ था। तब सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक के समय को बढ़ाकर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक किया गया था। फिर समय बदलने के पीछे पीजी एकेडमिक प्रोग्राम का हवाला दिया गया है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button