
चहनियां ब्लॉक प्रमुख प्रकरण।
ब्यूरो रिपोर्ट
मारुफपुर /चंदौली। चहनियां प्राइम समाचार टुडे ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकस्सी में शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया, जब चहनियां बीडीसी संघर्ष मोर्चा की अध्यक्ष सोनी सिंह के पति लालबहादुर सिंह को अज्ञात कॉल करके किसी ने जान से मारने की धमकी दे
दी। भयभीत लालबहादुर ने चौकी प्रभारी कैलावर और पुलिस अधीक्षक चन्दौली को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जान माल की गुहार लगाई है। मालूम हो कि चहनियां ब्लॉक में पिछले कुछ महीनों से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर गहमागहमी चल रही है। जिसमें कुछ बीडीसी पूर्व प्रमुख उपेंद्र सिंह गुड्डू के समर्थन में तो कुछ वर्तमान प्रमुख के समर्थन में खड़े हैं। बीडीडी
सदस्यों का एक दल वर्तमान प्रमुख की कार्यशैली से नाराज़ होकर “चहनियां बीडीसी संघर्ष मोर्चा” का गठन कर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। इस मोर्चा की अध्यक्ष पकड़ी महुआरी की बीडीसी सोनी सिंह हैं। सोनी सिंह और लालबहादुर सिंह उपेंद्र सिंह गुड्डू के समर्थक हैं। शुक्रवार की सुबह सोनी के पति लालबहादुर के मोबाइल
नम्बर 9794267500 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उन्हें बोटी बोटी काट डालने और जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना उन्होंने चौकी प्रभारी कैलावर और एसपी चंदौली को लिखित रूप में दे दी है। फिलहाल दोनों पति पत्नी भयभीत हैं।