
रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी
गोंडा-कर्नलगंज प्राइम समाचार टुडे : कर्नलगंज नगर के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग की एक वार्षिक बैठक श्री बालाजी शक्ति धाम मन्दिर ठठराही बाजार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बृजेश शर्मा व संचालन सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने किया। बैठक का शुभारम्भ भैरवनाथ मन्दिर के महंत गिरजा शंकर गिरी व रमाशंकर गिरी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ।
समिति के रजिस्टर्ड अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने बताया इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग अपने 39 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, और वहीं इस बार माता रानी झूले पर विराजमान होगीं जो नगर में एक अलग ही आकर्षण का केंद्र होगा। बैठक में सबसे पहले आय ब्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समिति के पदाधिकारीयों का चयन किया गया। जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष शिवनारायण भट्ट शिवा व महामंत्री राजीव मोदनवाल और गणेश वैश्य को नामित किया गया। इसके बाद कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज यज्ञसैनी को चुना गया। संरक्षक पद के लिए अरुण कुमार वैश्य, अशोक सिंघानिया, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, विश्वनाथ शाह, राजू सोनी नामित किया गया। वहीं इस बार स्वागत अध्यक्ष के रूप में एक नई समिति का भी गठन किया गया।