abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीचुनावी हलचल

चंदौली प्रेस क्लब के अमरेंद्र पांडेय बने  अध्यक्ष, ब्रजेश कुमार बने महामंत्री, पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा क्लब- अमरेंद्र पांडेय

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू (प्राइम समाचार टुडे) बुधवार को चंदौली प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह को नगर स्थित होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीयू मंडल आरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजय कुमार तिवारी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अमरेंद्र पांडेय को अध्यक्ष, ब्रजेश कुमार को महामंत्री, राजीव कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार निगम को सचिव, और कृष्ण मोहन गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब की कार्यकारिणी में आनंद प्रताप सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, पवन तिवारी, के सी श्रीवास्तव, आशाराम यादव, कृष्णकांत गुप्ता, करूणापति तिवारी, संजीव पाठक, सूर्य प्रकाश सिंह जैसे वरिष्ठ पत्रकारों को सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि संजय कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रंजीत सिंह और नीमा अध्यक्ष डॉ. ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि चंदौली प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि आज देश में कई मीडिया संस्थानों में रिक्तियां हैं, लेकिन योग्य पत्रकारों की कमी के कारण पद भर नहीं पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण लेखन, भाषा और प्रस्तुतिकरण की कमी है।

उन्होंने घोषणा की कि प्रेस क्लब की ओर से नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे पत्रकारों के कौशल, भाषा शैली और व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि हो सके।
मुख्य अतिथि संजय कुमार तिवारी ने चंदौली प्रेस क्लब की सोच और उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हित में सार्थक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यशालाओं के आयोजन की पहल को “नई और सराहनीय सोच” बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ओपी सिंह और रंजीत सिंह ने भी क्लब के गठन पर प्रसन्नता जताई और पत्रकारों को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि यह संगठन पत्रकारों के अधिकारों और मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार तिवारी ने किया, वही सूर्य प्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिनमें कार्तिकेय पांडेय, कृष्ण मुरारी मिश्र, सुनील कुमार, मनीष द्विवेदी, सतीश जिंदल, बृजभूषण मिश्र, रेनू सिंह, सतनाम सिंह, दुर्गेश सिंह, हरिओम आनंद, शशांक शेखर पांडेय, नितिन गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button