पुरानी रंजिश मे युवक की गोली मारकर हत्या,दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस के होली मिलन में बदमाशों ने डाला खलल ।

ब्यूरो रिपोर्ट
कंदवा(चंदौली)। प्राइम समाचार टुडे।जनपद के अंतिम छोर पर स्थित जलालपुर गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय अजीत सिंह 28 वर्ष की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा गुरुवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह अपने फार्म हाउस पर आराम फरमा रहे थे।घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे कर अंत्यज परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।



जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी विशाल सिंह दो भाई हैं पिता अजीत की मौत पूर्व मे ही हो चुकी है।विशाल का गांव के पूरब जलालपुर व परसडीहा के मध्य खेत है।वहीं पर सरसों की कटाई हो रही थी।दोपहर मे कटाई बाद खेत पर बने कमरा मे वह सो रहा था आगे से दरवाजा बंद था पीछे के दरवाजा से घुसे हमलावरों द्वारा विशाल के सिर मे गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया।आस पास मौजूद मजदूरों द्वारा सूचना परिजनों को दिया गया।परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।देखते ही देखते मौके पर कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल सहित पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित अऩ्य पुलिस कर्मी पहुंचे।मौके से पुलिस एक 315 बोर का खोखा बरामद कर परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन मे जुट गयी।पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत मे भी लिया है।घटना के बाद गांव मे मातम पसरा है।विशाल की अभी शादी नहीं हुयी थी।माता राजलक्ष्मी सहित भाई विवेक का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है।मामले की छानबीन की जा रही है।














