
ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
गोंडा प्राइम समाचार टुडे
जिले के कर्नलगंज कोतवाली अंतर्गत स्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ-गोण्डा मार्ग ब्रह्मचारी स्थान के सामने से गज्जू पुरवा जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ में शातिर बदमाश सुनील कश्यप पुत्र देशराज कश्यप निवासी ग्राम थर मजरा पतिसा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण, बाइक , अवैध तमंचा के साथ 12 बोर एक एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद करने में सफलता हांसिल की। बीते 20व 22
दिसंबर को महिलाओं से टप्पेबाजी कर सोने चांदी के आभूषण उड़ाने की शिकायत हुई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे के निर्देश के बाद कर्नलगंज कोतवाली निरीक्षक श्रीधर पाठक व एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता की सयुंक्त टीम ने सफलता हांसिल की। आरोपी के विरुद्ध अयोध्या व बस्ती जिले के गोंडा में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।मुठभेड़ में घायल आरोपी को मेडीकल कालेज गोंडा में भर्ती कराया गया है।














