abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ।

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) के सकलडीहा रेलवे स्टेशन गेट के पश्चिम में मंगलवार शाम एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रैपुरा गांव निवासी लालचंद बागी की 16 वर्षीय पुत्री पूजा के रूप में हुई है।

पूजा चतुर्भुजपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह सोमवार को अपने नाना रामनारायण के घर तेनुअट गांव आई थी।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे पूजा अपने मामा से बाजार में समोसा खाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम 5 बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज और उपनिरीक्षक जगदीश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि घटना स्थल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अधिकार क्षेत्र में आता है। खबर लिखे जाने तक जीआरपी टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button