abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआरोपआवाजकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतपुलिस कार्यवाही

पुलिस की छवि में चार-चांद लगा रहा गालीबाज दरोगा, फरियादियों से अभद्र भाषा में बातचीत करते सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) जनपद की सकलडीहा कोतवाली एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां तैनात बीट दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फरियादियों से अभद्र भाषा में बातचीत करते नजर आ रहा हैं। वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि दरोगा कुर्सी पर बैठे हुए चना चबाते हुए फरियादियों से बात कर रहा हैं और कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहा हैं। मौके पर मौजूद एक अन्य उप निरीक्षक, जिनका नाम जय प्रकाश दुबे बताया जा रहा है, पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई आपत्ति जताते नजर नहीं आ रहा हैं। इस व्यवहार को लेकर आमजन में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें स्वयं सुबह से शाम तक फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं और उन्हें गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उनके मातहतों का व्यवहार विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। वायरल वीडियो ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग कितनी प्रभावी है। आरोप यह भी है कि सकलडीहा कोतवाली में अनुशासन की स्थिति ठीक नहीं है। फरियादियों का कहना है कि बीट स्तर पर तैनात दरोगा का व्यवहार सहयोगात्मक नहीं है, जिससे आम लोग थाने जाने से कतराते हैं। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच इस तरह का वीडियो सामने आना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। आमजन की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस पर जनता का भरोसा बना रहे।इस सम्बंध में एएससी अन्नत चंद्रशेखर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button