abc111
abc111
WhatsApp Image 2024-09-28 at 4.52.52 PM
jjjjj
Picsart_24-10-08_20-35-37-197
aaa
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउठा - पटकउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोंडाचंदौलीचुनावी सरगर्मी

भाजपा का सदस्यता अभियान को मिला गति लोगों को कराया जा रहा भाजपा की सदस्यता

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा-प्राइम समाचार टुडे भारतीय जनता पार्टी की पहली पीढ़ी से लेकर आज तक की पीढी सकारात्मक सोच वाली रही है। इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी भी सकारात्मक सोच वाली हो हो।
वर्तमान में सब की सदस्यता को शून्य करते हुए 2 सितंबर से पार्टी द्वारा नवीन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के माध्यम से पार्टी अपना प्राथमिक सदस्य बनाएगी। प्राथमिक सदस्य के उपरांत सक्रिय सदस्य बनेंगे।
संगठन के चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा के संविधान में 25% नवीन कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाए जाने की प्रक्रिया है।
जिनको हम आज सदस्य बनाएंगे यही लोग जिले के संगठन का चुनाव करेंगे।इसलिए हमें ध्यान रखना है कि आने वाले समय में नवीन एवं सकारात्मक भाजपा का संगठन जनपद में खड़ा हो। संगठन पर्व 2024 के माध्यम से भाजपा पहले जिला उसके बाद क्षेत्र फिर प्रदेश एवं प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर का संगठन तैयार करेगी।
भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह किसी को नहीं पता होता है।
हमें पुराने लोगों के साथ नए लोगों को शामिल करते हुए महिला सहित सभी जाति वर्ग के लोगों को सदस्य बनना होगा।
उक्त बातें जनपद के भाजपा संगठन के जिले के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा सदस्यता अभियान के दौरान कही गई।
एमएलसी विजय बहादुर पाठक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा आज तरबगंज एवं मनकापुर विधानसभा अंतर्गत दर्जनों स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अगला नेतृत्व कौन करेगा यह किसी को नहीं पता होता है हम सभी को बढ़ चढ़कर सदस्यता अभियान में प्रतिभाग करना है और शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करना है। मनकापुर विधायक पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर के भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान कालखंड में सदस्यता अभियान एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। अपने क्षेत्र में हम सभी को बूथवार भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाने हैं।
आज के सदस्यता अभियान में जिला मीडिया प्रभारी एवं सदस्यता अभियान सह संयोजक राघवेन्द्र ओझा पट्टू, जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू, विनय शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल, मनकापुर विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे लोकतंत्र सेनानी जनार्दन प्रसाद तिवारी बाबूलाल शास्त्री रामगोपाल तिवारी विजय उपाध्याय संतोष कुमार उर्फ थुल्लुर शुक्ला रवि श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, अमरेश तिवारी, रामचंद्र प्रजापति,चंदन श्रीवास्तव,अरुण सिंहपिंकू, श्री नारायण शुक्ला, घनश्याम जायसवाल बसंत शुक्ला सुरेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह सत्यदेव मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button