
रिपोर्टिंग अनिल कुमार सेठ
चंदौली सकलडीहा।प्राइम समाचार टुडे सकलडीहा तहसील इकाई सकलडीहा के संग्रह अनुसेवक संघ कि एक आवश्यक बैठक शनिवार को तहसील प्रांगण में शिवजी मंदिर पर पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां इस बैठक में सभी अमीन संग्रह के समक्ष अध्यक्ष एवं मंत्री पद के लिए चुनाव का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल पांडेय व मंत्री पद के लिए संतोष पांडेय के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर इस बैठक में अमीन संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोपाल पांडे को अध्यक्ष व संतोष पांडे को मंत्री पद पर स्थापित किया जाए। जिसमें गोपाल पांडेय को निर्विरोध अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर संतोष पांडेय को चुना गया। जहां नव नियुक्त पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया। इसी के साथ उन लोगों को दी गई जिम्मेदारियां को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने का भरोसा भी दिया। इसके उपरांत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारी को पदभार सौंपा। इस अवसर पर सतीश भास्कर, कपिल मुनि पाठक, जयप्रकाश राम ,कृष्ण बिहारी, शशिकांत, कृष्ण कुमार, पंचम राम, सौरभ राम, शहाबुद्दीन, इत्यादि अमीन उपस्थित रहे।