
सकलडीहा।प्राइम समाचार टुडे बाजार में रविवार को मीना बाजार लगने से एक बार फिर पहले की तरह भीषण जाम लग गया।काफी लंबे जाम में एम्बुलेस सहित वाहनो के पहिए थम गए।जाम में फसे कई यात्रियों के ट्रेनें तक छूट गई।ऐसा जाम था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।वही पुलिस जाम के आगे असहाय और बेबस दिखाई पड़ी।जाम छूटता था।फिर थोड़ी देर में लग जाता था।इससे लोग पुलिस और प्रशासन को कोसते नजर आए। ब्यापार मंडल
अध्यक्ष कृष्णा सेठ यह पहले से आरोप लगाते आ रहे है कि सकलडीहा के मुख्य चौराहे पर हर रविवार को लगने वाला मीना बाजार जाम और हादसों का मुख्य कारण है।छोटे से ग्राउंड में बगैर परमिशन के मीना बाजार सजाया जाता है।जहाँ पर हजारों की तादाद में भीड़ लगती है।अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो यहा से निकलना भी मुश्किल भरा होगा।वही इससे चौराहा पर भीड़ लग जाती है।जिससे वाहनो के पहिए
थम जाते है।सड़क पर अधिक दबाव होने के कारण थोड़ी ही देर में लंबा जाम लग जाता है।ऐसे में मरीज लेकर जा रहे एम्बुलेंस और यात्री वाहन घंटो जाम में फस जाते है।जिससे गंभीर मरीजो की जान और कई लोगो की जरूरी ट्रेनें तक छूट जाती है।वही इससे कई हादसे भी हो चुके है।बीते दिनों शेवखर गांव की एक लड़की टैंकर से दबकर मर गई थी।इससे नाराज लोग भोजापुर चौराहे पर जाम लगा दिया था।रविवार को
भी ऐसा ही हुआ।जाम इतना भीषण था कि पैदल निकलना मुश्किल भरा रहा।ब्यापार मंडल अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मीना बाजार को अन्यंत्र हटाने की मांग किया है।चेताया कि इसपर अगर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन सहित बड़ा अंदोलन किया जाएगा।इस सम्बन्ध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया परमिशन की जांच कराई जा रही है।कागजात के साथ आयोजक को तलब किया गया है।अवैध रूप से मीना बाजार नही लगने दिया जाएगा।