abc111
abc111
WhatsApp Image 2024-09-28 at 4.52.52 PM
jjjjj
Picsart_24-10-08_20-35-37-197
aaa
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिकैमूरगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

कांग्रेसजनो ने पं नेहरु जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर। प्राइम समाचार टुडे शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे लाट नं.1 स्थित नेहरु पार्क मे आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर एकत्रित कांग्रेसजनो ने पं नेहरु जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात नेहरु पार्क पर उनके स्मृति में कांग्रेस जनो ने गोष्ठी का भी

आयोजन किया।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू एक कुशल राजनितिज्ञ, प्रखर प्रवक्ता, स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानी तथा नए भारत के शिल्पी थे। कहा कि देश की आजादी के बाद देश को सवारने के लिए पंचवर्षीय योजनाए चलाकर नेहरु जी ने देश मे कल कारखाने, बांध – नहर का निर्माण किया । आज का मजबूत भारत नेहरु जी के द्वारा डाली गयी बुनियाद पर खड़ा है।

पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि देश के सीमा की मजबूती व देश के सुरक्षा के लिए मजबूत सेना का भी बुनियाद नेहरू जी ने ही डाली। बच्चो से उन्हे खासा प्यार था, इस कारण बच्चे उन्हे चाचा नेहरु कह कर पुकारा करते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। आज उनको आदर्श व प्रेरणास्रोत बनाकर ही उनके सपनो का भारत बनाया जा

सकता है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह,विजय गुप्ता, तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट,अनवर सादात,धर्मवीर,हंसराज शर्मा, ऋषि दयाल, विक्की गुप्ता, आजाद सिंह मौर्या, रामआश्रय शर्मा, रुपेश चौहान, संतोष यादव, उमेश चौहान, हेलन पैट्रिक, देवेश कुमार, अखिलेश यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button