abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिखेल समाचारगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

ज्योति कॉन्वेंट बना चैंपियन तो प्रयाग इंटरनेशनल उपविजेता

रिपोर्टिंग बाई कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू नगर प्राइम समाचार टुडे आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ चंदौली के तत्वाधान में चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय आर्म रैसलिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों के

द्वारा जोर आजमाइश के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। चंदौली आर्म रेसलिंग एसोसिएशन तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के महासचिव कोच कुमार नंदजी ने बताया कि दूसरे दिन के खेल के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे सतीश जिंदल,डॉ ओम प्रकाश सिंह,विनीता अग्रहरि,मीना सिंह,ओम

तिवारी, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर दूसरे दिन खेल का शुभारंभ किया।
इस दूसरे जिला स्तरीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता के चैंपियन के रूप में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा किया तो प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल उप विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया एवं तृतीय ट्रॉफी पर होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल का कब्जा रहा जबकि एसएमआर स्कूल तथा मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। इस दौरान अजीत कुमार, रोहित कुमार,प्रताप चौबे,हैप्पी सिंह, शालिनी जायसवाल

ऑफिशियल को भूमिका निभाई।विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित धनंजय सिंह, विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता,चंदौली आर्म रेसलिंग संघ के सचिव कुमार नंदजी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल मौर्य,वाइस प्रिंसिपल प्रकाश मंडल, तापसी मंडल इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे जबकि राकेश तिवारी,मनीष सिंह, संजय चौहान,राजीव शर्मा,राजेश गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button