abc111
abc111
WhatsApp Image 2024-09-28 at 4.52.52 PM
jjjjj
Picsart_24-10-08_20-35-37-197
aaa
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिकैमूरगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजानकारी

प्रदेशीय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के मेडल धारकों को पूर्व सांसद ने किया सम्मानित।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा) प्राइम समाचार टुडे
अयोध्या के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 68 वीं थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में नवाबगंज क्षेत्र के फातिमा मेमोरियल इंटर कालेज में पढ़ने वाले कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मार्शल

आर्ट्स के देवीपाटन मंडल के कोच इमरान अली के इन शागिर्दों ने खूब मेडल जीते। इंटर कालेज के प्रबंधक मो कलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्शल आर्ट्स की प्रतियोगिता में उनके विद्यालय में अध्ययनरत गुलरोज फातिमा ने अंडर 16 बालिका के 52 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल, अंडर 14 के 44 किलोग्राम भारवर्ग में अब्दुल सलाम ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 के 50 किलोग्राम भारवर्ग में अशोक कुमार

यादव ने सिल्वर मेडल और अंडर 19 के 56 किलोग्राम भारवर्ग में विजय यादव ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय, क्षेत्र और गुरूजनों का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। वहीं गुलरोज फातिमा और विजय यादव मार्शल आर्ट के नेशनल के लिए चयनित किये गये हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इन सभी मेडल धारक खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button