abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअयोध्याआरोपआवाजउठा - पटकउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीबलरामपुरबहराइच

लेखपालों ने विजिलेंस विभाग पर लगाया उत्पीड़न का आरोप प्रमुख सचिव को सम्बोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपाल संघ ने प्रमुख सचिव को संबोधित उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप विजिलेंस विभाग के उपर उत्पीड़न का आरोप लगाया जिस पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने संबंधित मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को मामले से

अवगत कराने का आश्वासन दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील अध्यक्ष चंदन यादव संग लेखपालों ने एसडीएम को पत्रक देते हुए अवगत कराया कि लेखपाल फील्ड कर्मचारिय है जो जनता की समस्याओं से लेकर विभागीय कार्य संपादित करता है तथा दो पक्षों के विवाद निपटारे में अक्सरआरोप प्रत्यारोप लगाए जाते हैं जिस पर पक्ष विपक्ष द्वारा लेखपालों के ऊपर राजनैतिक दबाव से लेकर विभिन्न टीका टिप्पणी की जाती है साथ ही

विजिलेंस विभाग में झूठी शिकायत कर जांच करवाने की बात की जाती है वहीं एंटी करप्शन कार्यालय द्वारा बिना किसी ठोस आधार पर वास्तविक तथ्यों का जांच किये स्वयं बोल-बोलकर शिकायती पत्र लिखवाया जाता है एवं पूरे मामले की जांच किये कागजी कार्रवाई कर लेखपालों को फसाने के विधिवत प्रयास किए जाते हैं अधिकांश प्रकरण में लेखपाल से संबंधित शिकायत भी नहीं होती है यही नहीं टीम द्वारा जबरन लेखपाल के हाथ में पैसा रखवा कर पाउडर लगाकर कार्रवाई भी की जाती है विगत दिनों महाराजगंज जनपद में लेखपाल द्वारा न कोई रिश्वत मांगी गई थी और ना ही कोई रिश्वत ली गई थी फिर भी एंटी करप्शन विभाग द्वारा साजिश कर

सार्वजनिक रूप से लेखपाल के ऊपर कारवाई की गई जबकि एंटी करप्शन द्वारा बाद में यह स्वीकार किया गया कि लेखपाल द्वारा कोई भी पैसा नहीं लिया गया जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वही इस तरह के सार्वजनिक कार्रवाई से आम जनमानस में छवि धूमिल करने एवं आए दिन लेखपालों के उत्पीड़न का कार्य एंटी करप्शन कार्यालय द्वारा किया जा रहा है जिसे लेखपाल संघ निंदा करते हुए घोर विरोध करता है वही एसडीएम अनुपम मिश्रा ने संबंधित मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया इस मौके पर महामंत्री प्रेमानंद नंदलाल अवधेश दीप राज पंकज चंद्रकांत सौरव पंकज कुमार इत्यादिमौजूद रहे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button