
मैजापुर गन्ना समिति पर हुए चुनाव मे कांटे के संघर्ष के बाद भाजपा के श्याम नरायन शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को एक मत से दी शिकस्त ।
पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी
गोण्डा प्राइम समाचार टुडे जिले मे हुए गन्ना समितियो के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा चार समितियों पर निर्विरोध रुप से अपने प्रत्याशियों को जिताने मे सफल रही वहीं मैजापुर गन्ना समिति पर हुए चुनाव मे कांटे के संघर्ष में भाजपा प्रत्याशी श्याम नरायन शुक्ला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी शारदा देवी को एक मतो से पराजित कर जीत दर्ज की है।
जिले के पांच गन्ना समितियों का बृहस्पतिवार को चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें गन्ना समिति गोण्डा से अध्यक्ष भारत सिंह, उपाध्यक्ष महीपाल वर्मा,
मनकापुर से अध्यक्ष संध्या सिंह, उपाध्यक्ष आज्ञा राम वर्मा,
गौरा चौकी से अध्यक्ष मुन्नी देवी मौर्या, उपाध्यक्ष दशरथ वर्मा, नवाबगंज से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष रामदेव,
मैजापुर से उपाध्यक्ष बलदेव राज पासवान यह सभी भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि मैजापुर गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा के श्याम नरायन शुक्ला निर्दलीय प्रत्याशी शारदा देवी को एक मत से पराजित किया है।
श्याम नरायन शुक्ला को 06 मत प्राप्त हुए थे वही शारदा देवी को 05 मत प्राप्त हुआ एक मत अवैध होने पर भाजपा प्रत्याशी श्याम नरायन की जीत सम्भव हो पाई है। मैजापुर गन्ना समिति पर काफी गहमा-गहमी रही भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप सहित क्षेत्रीय विधायक चुनाव शुरू होने से लेकर परिणाम प्राप्त होने तक समिति पर जम रहे है। इस तरह भाजपा ने पांचो समितिओ पर अपना परचम फहराकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद कब्जा जमा लिया है।