abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाहीबलरामपुरबहराइच

धमाके से दहला किराना दुकान गोदाम के उडे़ परखच्चे, एक की मौत।

ब्यूरो चीफआशीष त्रिपाठी
इटियाथोक गोंडा प्राइम समाचार टुडे
जिले के इटियाथोक में एक किराना दुकान गोदाम में शनिवार रात तेज धमाका हुआ। धमाके से दुकान के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि किराना की दुकान में पटाखे रखे थे जिनमें विस्फोट से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

बता दें कि इससे पूर्व बेलसर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक में गत 7 अक्तूबर को अवैध पटाखा कारखाने में हुए भीषण धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे।

शनिवार रात इटियाथोक बाजार के मध्य तेलियानी मोड़ के पास यह धमाका हुआ है। रामजी गुप्ता की किराना दुकान का गोदाम एक किराये के मकान में है। यहां दोना-पत्तल व गिलास सहित अन्य सामानों का भंडारण किया जाता है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समाप्त होते ही अचानक गोदाम में जोरदार विस्फोट हुआ।
धमाके की चपेट में आ जाने से रामजी गुप्ता के पुत्र दुर्गेश गुप्ता (28) बुरी तरह से झुलस गये। वह गोदाम में पहले से ही मौजूद थे। धमाके के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जब मौके पर पहुंची तो आनन-फानन में परिवारीजन गंभीरावस्था में दुर्गेश को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज भागे।

पुलिस के अनुसार मौके पर छानबीन की जा रही है। डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले में जो भी विधिक कार्रवाई होगी, की जाएगी।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button