abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

महज 06 माह बाद ही विवाहिता ने लगा ली फांसी पति सास-ससुर गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोण्डा) प्राइम समाचार टुडे
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंहगूपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका की मां सुमित्रा देवी की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार को मंहगूपुर गांव के

जगप्रसाद की बहू ने सुबह जब देर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तब परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही लोगों को एक भयावह मंजर नजर है। कमरे में बहू पूजा की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार रंजन वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह मौके पर पंहुच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में

लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका का मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की मां सुमिता देवी ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया ससुरालवाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बेटी को मारते-पीटते रहते थे। मेरी बेटी के पति, ससुर, सास और जेठानी ने मेरी बेटी की हत्या कर शव को टांग दिया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति, सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है।
इसी वर्ष 26 अप्रैल को वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी नाथूराम ने अपनी बेटी पूजा का विवाह मंहगूपुर गांव के जगप्रसाद के बेटे अभिषेक से किया था।बिटिया की डोली को कंधा देते हुए नाथूराम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि विवाह के महज 06 माह बाद उसी बेटी की अर्थी को कंधा देना पड़ेगा। बिटिया के मौत पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं मृतका के ससुर जगप्रसाद का कहना है कि मृतका के मायके में श्राद्ध का कार्यक्रम था। पति ने एक दिन पहले जाने से मना कर दिया था जिससे क्षुब्ध होकर बहू ने आत्महत्या कर ली।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button