अयोध्या पुलिस ने हत्या के प्रयाश से सम्बधित 02 नफर अभियुक्त को एक अदद फरसा के साथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
अयोध्या।प्राइम समाचार टुडे शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मादक पदार्थो व अवैध असलहो के रोकथाम, डकैती, चोरी , लूट, नकबजनी जैसे जघन्य अपराध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व रोकथाम के क्रम में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर जनपद अयोध्या व क्षेत्राधिकारी

अयोध्या के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक को0 अयोध्या के निर्देशन में वादी की दुकान बहद डाकखाना चौराहा रामपथ रोड़ से ई रिक्शा हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के क्रम में अभियुक्तगण 1.दिनेश यादव पुत्र राम उग्र यादव 2.महेश यादव पुत्र राम उग्र यादव निवासीगण ग्राम सखी पुर थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा वादी मुकदमा पीयूष गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता निवासी डाकखाना तिराहा रामपथ थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या को गाली गुप्ता देते हुए ऊपर जान से मारने की नीयत से फरसा से हमला करना जिससे वादी मुकदमा अपने आप को बीच बचाव करते हुए अन्य लोगों के सहयोग से दोनो अभियुक्तो व फरसा सहित अपने साथ लेकर थाना हाजा उपस्थित होकर लिखित प्रा.पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 0487/2024 धारा 115(2),352,351(3),109 बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा बरामद शुदा फरसा को सील सर्व मोहर कर नियमानुसार सम्बंधित माननीय न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-दिनेश यादव पुत्र राम उग्र यादव निवासी ग्राम सखी पुर थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा।महेश यादव पुत्र राम उग्र यादव निवासी ग्राम सखी पुर थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा।पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0 0487/2024 धारा 115(2),352,351(3),109 बीएनएस थाना को.अयोध्या जिला अयोध्या।














