
ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
करनैलगंज गोण्डा प्राइम समाचार टुडे
कर्नलगंज दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की कैलाश बाग मे बैठक की गई। इस बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि के संदर्भ में एक बैठक श्री बाला जी शक्ति धाम मन्दिर ठठराही बाजार में भी आहूत की गई।
जिसमें महिला मंडल की अध्यक्ष के रूप में जूली सोनी को चुना गया। सयोजिका रानी यज्ञसैनी, गायत्री गोस्वामी, रेखा सोनी, रजनी सुल्तानिया, विश्वास पटवा, अनन्य सुल्तानिया, लता सोनी, मंजू सोनी, निशी तिवारी, कार्यक्रम संजोजिका अनन्या, लकी, जान्हवी को बनाया गया। जिसमें अनीता शुक्ला, किरण खेतान, ममता मौर्या, संगीता गुप्ता, पूनम सोनी,जोगिंदर सिंह जानी, शिवा भट्ट, विनीत पांडेय, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।