
रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी
गोंडा-प्राइम समाचार टुडे अलावल देवरिया गोंडा। शुक्रवार की रात्रि प्र0नि0 को0 नगर मनोज कुमार पाठक मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु रात्रि गस्त में रवाना थे। कि सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्तगण मालवीय नगर स्थित अपने घर पर मौजूद हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर दबिश देकर 2 गैंगस्टरों में मो0 खलील पुत्र अब्दुल हाजी नजीर नि0 पटेल नगर मालवीय नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
चांद बाबू उर्फ तौफीक पुत्र मो0 खलील नि0 पटेल नगर मालवीय नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु धोखाधड़ी करते हुए अचल सम्पत्ति का मारपीट कर अध्यासन करते है। इस गिरोह द्वारा जमीनों पर फर्जी बैनामा एवं धोखाधडी के अपराधों से अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी। पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-665/24, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम में प्र0नि0 मनोज कुमार पाठक थाना को0 नगर, उ0नि0 बृजेश गुप्ता, उ0नि0 दिनेश राय, म0उ0नि0 अर्पिता यादव, म0का0 ज्योति गौड़, हे0का0 राजकरन यादव, का0 अंशू वर्मा, का0 दीपक सिंह,का0 अंगद शर्मा शामिल रहे।