जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय,जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह एवं उप जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भी कई कार्यालयों के किए गए औचक निरीक्षण
चंदौली।(प्राइम समाचार टुडे ) सरकारी सेवाओं को लेकर अक्सर आम जनमानस में नाराजगी देखने को मिलती है सरकारी सेवाएं बेहतर हो इसके लिए शासन सख्त दिखाई दे रहा है

वहीं अपने अधिकारियों को लगातार निरीक्षण कर लापरवाही मिलने पर बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है इसी क्रम में जनपद में डीएम सहित जनपद के आला कमान अधिकारी कार्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण किये बताते चले कि जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सहायक महानिदेशक निबंधक व उप निबंधक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सहायक महानिरीक्षक निबंधक अपने स्टाफ के साथ कार्यालय में उपस्थित मिले


इसके साथ ही उपनिबंधक कार्यालय का भी अवलोकन किया गया।कार्यालय में सभी अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरे का भी अवलोकन किया गया, इस क्रम में सीसीटीवी कैमरा अपडेट मिला।इसके साथ ही पक्षकारों तथा क्रेता,विक्रेता व अधिवक्तागण से पूछताछ की गई जिसमें उनके द्वारा कोई भी अनियमितता व परेशानी जाहिर नहीं की गई।कार्यालय का समस्त कार्य सुचारू रूप से पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय को साफ सुथरा रखने एवं पानी पीने की उचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय,जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर का औचक निरीक्षण किया गया। जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह द्वारा न्यायालय तहसील सदर कार्यालय का एवं उप जिलाधिकारी पी डी डी यू नगर द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान किसी भी कार्यालय में बिचौलिए/दलाल नहीं पाए गए।सभी कार्यालय में अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।













