किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाना महत्वपूर्ण कार्य : निर्मल कुमार द्विवेदी।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, हकदारी और संगठन की मजबूती इन पांच मुद्दों पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए सीएलएफ बनाएगा एनुअल ऐक्शन प्लानएमसीएलएफ का ऐनुअल ऐक्शन प्लान विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभवाराणसी (प्राइम समाचार टुडे) किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है क्योंकि बिना कार्य योजना के किसी भी कार्यक्रम की सफलता सम्भव नही हो सकती
उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में मॉडल सीएलएफ का ऐनुअल ऐक्शन प्लान विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार वाराणसी निर्मल कुमार द्विवेदी ने कही।
इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि यह तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आप सभी संकुल समिति पदाधिकारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इन तीन दिवसों में स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन और अपने संकुल समिति (सीएलएफ) को कैसे एक सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर सीएलएफ हम बना सकते हैं उसकी कार्ययोजना बनाने के बारे जो आप सभी को जानकारी दी जानी है।
इस अवसर पर प्रशिक्षक श्वेता कुमारी, अयाज बेग मिर्जा, राजेन्द्र यादव एवं वाईपी अभय कुमार गुप्ता, सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी, अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश पाण्डेय, नीरज कुमार, अजीत कुमार, प्रशिक्षक श्वेता कुमारी, संदीप गुप्ता एवं वाईपी अभय कुमार गुप्ता अनिता कुमारी, आशा देवी, सुमन, पूनम दूबे, आरती देवी, प्रीति, सीता, रेखा, फरजाना बेगम, रीमा, सुनीता, सविता, शीला, नीलम, मंजू, सुधा सहित वाराणसी जनपद के विकास खण्ड आराजीलाईन से प्रगति प्रेरणा संकुल समिति की 62 दीदियों की उपस्थिति रही।











