abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
माँगलापरवाहीविरोध

विद्युत पोल न होने पर ग्रामीणों ने जतायी नाराज़गी विद्युत पोल लगाने की मॉग

चन्दौली धानापुर ।( प्राइम समाचार टुडे )क़स्बा स्थित स्कालर्स पब्लिक स्कूल रोड पर विद्युत पोल न होने के कारण वहा के आवासी लोग एक दूसरे के घर के बारजे से अपनी अपनी केबिल ले जाकर घर मे विद्युत का इस्तेमाल कर रहे है। जिससे ग्रामीणों को और आने जाने वाले वाहन को काफी परेशानी हो रही है।

केबिल का तार कही कही कटा हुआ है जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना को नज़र अंदाज़ नही किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है की बिजली विभाग वाले इस विषय पर कभी ध्यान नही दे रहे। उस कॉलोनी मे बसे लगभग 15 घर का कनेक्शन है। इस लापरवाही से कभी भी कोई अप्रिय घटनाऐं हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है की बिल के लिए जिस तरह लोगो को परेशान कर रहे है।

उसी तरह से विद्युत पोल का भी थोड़ा ख्याल कर लेते जिम्मेदार अधिकारी तो हम लोगो को कई परेशानी से छुटकारा मिल जाता। बरसात के मौसम मे कई जगह पर अर्थिंग भी मिलता है जिससे लोग और भी डर जाते है। आक्रोशित ग्रणीमो मे अमरनाथ सेठ ,जीतेन्द्र पांडेय, पीयूष सिंह,राजन पांडेय, नागेश्वर पांडेय, रोशन रस्तोगी अशोक पांडेय, रामलाल सेठ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button