abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरचंदौली

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित कानूनों की दी जाती है जानकारी ।

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश ब्लाक स्तरीय प्री मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव एवं सिविल जज डॉक्टर इंदु रानी ने शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्रामीण महिलाओं एवं अधिकारियों को कुष्ठ रोग को लेकर शपथ दिलाई गयी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव डॉ इंदु रानी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देना

है। आर्थिक रूप से कमजोर, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं अनुसूचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी जाती है।
श्री इन्दू रानी ने कहा की विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या नजदीकी विधिक सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं ज्ञात हो ग्रामीणों को विधिक जानकारी प्राप्त हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद स्तरीय अभियान चलाकर विभिन्न तिथियों में ब्लाकवार कैंप का आयोजन किया जा रहा है साथ ही 22 फरवरी को जनपद स्तरीय होने वाले मेगा वृहद साक्षरता एवं विधिक सहायता सेवा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है कैम्प में जनपद स्तर पर विभिन्न परिवाद एवं समस्याओं का निपटारा उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे, विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य चंद्रशेखर राय, खुशियाल गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, विमल कुमार, सुनील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे ने किया ।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button