abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबआदेशआरोपकार्यवाहीगाजीपुरचंदौलीपुलिस कार्यवाही

महिला ने नूड वीडियो बनाने का लगाया गम्भीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जांच में जुटी सीओ ।

ब्यूरो रिपोर्ट
चंदौली धानापुर (प्राइम समाचार टुडे) एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए नहाते समय वीडियो बनाए जाने की शिकायत की है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और क्षेत्राधिकारी (सीओ) को जांच सौंपी गई है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी निजता का उल्लंघन करते हुए चोरी-छिपे नहाते समय वीडियो बना लिया। मामले से आहत महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और न्याय की मांग की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का जिम्मा संबंधित सीओ को सौंप दिया है। सीओ द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांचाधीन है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button