
ब्यूरो रिपोर्टचंदौली सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) स्थानीय विकासखंड खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा शनिवार को “बेटी है तो कल है” विषय के अंतर्गत प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की।” उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि ने हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं जिला साइबर सेल से उपस्थित पवन यादव ने किशोरियों को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रीमती रीमा हेड कांस्टेबल सकलडीहा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने प्रेरणादायी गीत, नृत्य एवं लघु नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा 33 किशोरियों को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अंचल की लगभग 260 किशोरियाँ लाभान्वित हुईं।
संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने सभी का स्वागत किया तो वहीं संस्था के निदेशक प्रेमचंद ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मौके पर आकाश मौर्या सुपरवाइजर, संभा यादव चिंतामणि, पूनम यादव, तमन्ना बनो व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।












