abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

पुलिस गस्त के बाद भी जनपद में बढ़ रहा अपराध, अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला ।

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। नगवा गांव निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश कुमार गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे शौच के लिए नगवा और सोनहुली गांव के बीच सिवान गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मिथिलेश को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया। उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया।

घटना की सूचना तत्काल धानापुर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्वेता तिवारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं और परिजनों से बातचीत कर जांच शुरू की।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश में एक टीम गठित की गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button