abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

शरारती तत्वों ने किन्नर के मकान पर फेंका वायर बम मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) जनपद के चहनिया क्षेत्र के मोहनगंज पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर आवास में रह रहे खुशबू किन्नर के मकान को अज्ञात लोगों ने रात के समय वायर बम लगाकर मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया संयोग रहा की जिस समय घटना हुआ उस समय खुशबू किन्नर के टीम के 20 से 25 लोग रात में सोए थे अचानक हुए बम के धमाके से हर तरफ कोहराम मच गया चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए वहीं ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी कोशिश किया जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दिया तत्काल मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच किया और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर जांच में जुट गई है इस संबंध में खुशबू किन्नर ने

बताया कि रात के 12:00 बजे की घटना है हम सभी लोग अपने-अपने रूम में सोए थे लेकिन अचानक हुए धमाके की आवाज से सभी लोग दहल गए और कुछ हमारे साथी धमाके में घायल भी हो गए हैं हमारे घर का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है हम लोगों ने बाहर निकाल कर देखा तो नीले रंग का तार लगाकर मुख्य मार्ग से उदय गया है इस तरह की घटना या किसी प्रकार की चोरी वगैरह की घटना कभी हमारे साथ नहीं घटी थी ऐसी घटना अचानक होने से हमारे सभी साथी डर गए हैं उन्होंने बताया कि बलुआ पुलिस इस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है इस बाबत क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button