abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीखेल समाचारगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीप्रदर्शन

परिषदीय विद्यालय का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन । खेल प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा – बीईओ

ब्यूरो रिपोर्ट- S.N.PRASAD

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) विकास खंड सकलडीहा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनियारपुर के प्रांगण में परिषदीय विद्यालय के छात्रों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय व विशिष्ट अतिथि मनियारपुर प्रधान अमरनाथ खरवार ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया।ब्लाक अंतर्गत संकुल के समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं नें खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।इस दौरान खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन

किया गया जिसमें मुख्यरूप से ,दौड़, कब्बड्डी,खोखो, वालीवाल, गोला फेक आदि खेल कूद में बच्चों नें प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में विजेता प्रतिभागियों कोमुख्य अतिथि अवधेश कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार नेगोल्ड मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें बैडमिंटन में राज्य स्तरीय विजेता बालक बालिका टीम प्रथम स्थान, कुश्ती में सत्यम, शिवम, शिवा, चंदन तथा बालिका वर्ग में पिंकी, स्नेहा प्रथम रहे खो- खो में बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनऊर प्रथम,

मनियारपुर द्वितीय, कबड्डी बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नोनार प्रथम, रानेपुर द्वितीय रहा । वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिघवट प्रथम तथा खोर द्वितीय स्थान पर, रहा बालिका में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिघवट प्रथम स्थान तथा नई बाजार द्वितीय स्थान पर रहा इस दौरान ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खेल कर आगे बढ़े। इससे शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेल से हम नई उचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं खेल से हम मानसिक व शारीरिक स्वस्थ्य रह सकते हैं ।खेल को हम अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाकर इसमें अपना करियर बना सकते है l खेल से हम अपने देश प्रदेश सहित विश्व में भी पहचान मिलती है। खेल प्रतियोगिता से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है,और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी अवसर भी मिलता है। खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता बृजेश यदुवंशी, ब्लाक अध्यक्ष जयनारायण यादव, चंद्रकांत सिंह, अवनीश कुमार यादव,दीनदयाल यादव, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार रावत, विनोद कुमार, चंद्रशेखर आजाद, बलवंत यादव, आशीष सिंह, महेंद्र कुमार, रामकरन यादव, रविकांत पाठक, खेल निर्णायक मंडल में रामदयाल यादव, विनोद कुमार, ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेंद्र यादव, प्रशांत पांडे, श्याम कुमार शर्मा, श्याम सुंदर, सरोज पाल, सरिता, स्वदेश, राम प्रताप, अशोक यादव, प्रशांत यादव, प्रमोद यादव, अश्वनी सिंह, आलोक पांडे, कार्यालय सहायक नागेंद्र कुमार, मंगल कुमार, लेखा समिति में प्रमोद कुमार, सहित अन्य शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे l

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button