abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबआरोपउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीपुलिस कार्यवाही

बिहार ले जा रहे भारी मात्रा में अवैध शराब को कोतवाली पुलिस ने किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के प्रभावी रोकथाम एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को कड़े निर्देश जारी किए हैं इसी क्रम में मुखबिर खास से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अभियुक्तगण द्वारा अंग्रेजी शराब को पीथापुर नोनार तुलसी आश्रम स्टेशन के आउटर साइड में ट्रेन पर लादकर ट्रेन के माध्यम से गैर प्रान्त बिहार ले जाकर ऊंचे दामो मे बेचने हेतु ले जाने वाले है कि मुखबिर खास की सूचना पर तत्परता दिखाते हुये प्रभारी निरीक्षक

पीथापुर नोनार तुलसी आश्रम स्टेशन के आउटर साइड पर पहुंच कोतवाली पुलिस द्वारा तीन शराब तस्करों को समय करीब 03.30 बजे सुबह में गिरफ्तार किया कर लिया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-226/2025 धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी
तीनों तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध ओल्डमंक 24 बोतल प्रत्येक की मात्रा 750 ml ( 02 पेटी )
आर एस 36 बोतल प्रत्येक की मात्रा 750 ml. ( 03 पेटी )
सिग्नेचर 12 बोतल प्रत्येक की मात्रा 750 ml, ( 02 पेटी )
आफ्टर डार्क ब्ल्यू 150 शीशी प्रत्येक की मात्रा 180 ml
8PM गोल्ड 40 शीशी प्रत्येक की मात्रा 180ml
कोतवाली पुलिस ने बरामद किया
कोतवाली पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तगणो ने बताया कि साहब बिहार में चुनाव चल रहा है जिसके कारण वहां पर अंग्रेजी शराब की ज्यादा बिक्री है । हम लोग अग्रेंजी शराब को उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानो से खरीद कर इकट्ठा करके ट्रेन में लाद कर बिहार राज्य ले जाकर ऊँचे दामो में बेचते /परिवहन करते है । इससे अच्छा खासा पैसा मिलता है । उसी से अपना जीवन यापन करते है । गिरफ्तार अभियुक्तगण
दीपक कुमार पुत्र रवीन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम टिल्हवा थाना नौबतपुर जिला पटना बिहार उम्र करीब 24 वर्ष
सुनील कुमार चौधरी पुत्र स्व0 नरेश चौधरी पता वार्ड नं0 14 कोईलवर थाना कोईलवर जिला आरा बिहार उम्रकरीब 40 वर्ष
बजरंगी कुमार पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी घोडटाप थाना विहिटा जिला पटना बिहार उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव
उ0नि0 नन्दलाल मिश्र उ0नि0 शिवशंकर यादव उ0नि0 कौशलेश मिश्रा हे0का0 संजय पाण्डेय का0 प्रश्विन कुमार दूबे का0 संदीप यादव

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button