एसआईआर की खराब प्रगति पर भड़के एसडीएम, निलंबन की कही बात निर्वाचन कार्य में लापरवाही मिलने पर कराई जाएगी FIR- कुंदन राज कपूर

ब्यूरोरिपोर्ट
सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स) शनिवार को तहसील सभागार में निर्वाचन के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर लेखपालों की बैठक ली बैठक में लेखपालों द्वारा बढ़ते जा रहे बड़े पैमाने पर लापरवाही पर एसडीएम भड़क उठे उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य में शिथिलता पर तुरंत एफआईआर कराई जाएगीवहीं खराब प्रगति परलेखपालऑन को फटकार लगाते हुए 2 दिन के अंदर सूची संकलन एवं कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया वही निर्वाचन कार्य में लगे एटीएम और बीटीएम के साथ मिलकरगांव में भ्रमण कर डोर टू डोर


मतदाताओं से डाटा कलेक्ट करने एवं2003 की सूची के आधार पर 2025 के मतदाता सूची में विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के आधार परकार्य को गुणवत्तापूर्ण तत्काल सूची बनाने का कार्य करें श्री राज ने कहा कि40 वर्ष तक के मतदाताओंका 2025 के मतदाता सूचीसे मिलान कर लें शेष नये मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की तरह से 10 दस्तावेजों के आधार पर जोड़ने का कार्य करें उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से ऐसे नामों को हटाया जाएगा, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम एक से अधिक जगहों की सूची में दर्ज हैं, या जो अब किसी अन्य स्थान पर निवास कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में मौजूद किसी भी प्रकार की गलतियों को भी सुधारा जा सकेगा, जिससे सूची की सटीकता बढ़ेगी। एसडीएम ने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से एक संवैधानिक प्रक्रिया है कहा कि बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) प्रत्येक मतदाता के घर जाएंगे, और वे अपने स्तर पर उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए और ना ही कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल हो सके














