abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाहीमुसीबतराहत कार्यलापता खोजबीनलापरवाही

मां संग गंगा तट पर बेदी बनाने गये दो बालक गंगा में डूबे, बालकों की हालत गम्भीर,

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली चहनियाँ (प्राइम समाचार टुडे) बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजयी गांव स्थित चंद्रावती घाट पर रविवार की शाम को छठ पूजा को लेकर बेदी बनाने गये अपने-अपने मां के संग दो बच्चे 13 वर्षीय अमित प्रजापति व 12 सत्यम यादव गंगा नदी में डूब गये।वहां मौजूद ग्रामीणो व स्वजनों ने अफरा तफरी मच गई वहीं ग्रामीणों तत्परता दिखाते हुए दोनों बालकों को कुछ देर में गंगा से बाहर निकालकर दोनों बालकों को वाहन से हास्पिटल लेकर भागे।घटना की सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष और मजिस्ट्रेट ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे । ग्रामीणों ने चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचे हालत

गम्भीर देख फार्मासिस्ट ने मुंह मे सिपीआर दिया डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के भेज रहे थे लेकिन स्वजनों ने एम्बुलेंस से दोनों बालकों को बीएचयू ले गये। हरधन जुड़ा गांव निवासी सोहन प्रजापति के पुत्र अमित अपने मा मुन्नी देवी और दिनेश यादव के पुत्र सत्यम अपने मा रिक्की देवी के साथ गंगा घाट पर छठ पूजा करने के लिए बेदी बनाने के लिए गये थे । महिला बेदी बनाने में व्यस्त थी । इसी दौरान दोनो बच्चे स्नान करने के लिए गंगा में कूद गये । जहां पैर फिसलने से दोनो गहरे पानी मे चले गये । ग्रामीण यह देख शोर मचाने लगे । घटना की सूचना पर पहुंचे बलुआ एसओ अतुल कुमार,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से दोनो को बाहर निकाला । दोनो की हालत गंभीर देखते स्वजनों ने वाराणसी बीएचयू ले गये।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button