abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतजागरुकताजानकारीनिस्तारण

पी०जी० कालेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत साइबर जागरूकता संगोष्ठी का किया गया आयोजन, जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध रोकने का सबसे सशक्त उपाय– प्राचार्य साइबर अपराध से बचने के छात्र-छात्राओं ने सीखे गुर ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा गुरुवार को स्थानीय सकलडीहा पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम एवं साइबर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा० प्रदीप कुमार पांडेय एवं प्रभारी साइबर क्राइम टीम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि

“भारत तभी सशक्त होगा जब इसकी महिलाएँ जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होंगी। महिला सशक्तिकरण मात्र नारा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। श्री पांडे ने साइबर क्राइम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में हर युवा को साइबर क्राइम एवं उससे बचने के बारे में जानकारी होना चाहिए ।
साइबर क्राइम प्रभारी के.पी. सिंह ने जागरुक करते हुए बताया कि साइबर अपराध से बचाव में यह जानना अधिक महत्वपूर्ण है कि हमें क्या नहीं करना है। जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध रोकने का सबसे सशक्त उपाय है।
छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित अनेक विधिक प्रावधानों, सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं एवं आत्मरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री सिंह ने कहा की आजकल फ्राड द्वारा विभिन्न तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने की बात करते हैं जिसमें साइबर अपराधी द्वारा नकली सरकारी वेबसाइट, ईमेल या नोटिस के जरिए आपको डराते और आपसे पैसे वसूलते है । बैंक के धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना बताएं और ना ही किसी अनजान लिंक को ओपन करनें की कोशिश करें विभिन्न तरह के स्कीम का बहाना बनाकर आपको आर्थिक रूप से ठगने का प्रयास साइबर अपराधियों द्वारा किया जा रहा है अगर गलती से अपने किसी साइबर अपराधी को ओटीपी बता दिया और आपके बैंक से पैसे निकाल दिए तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना में दर्ज करायें या फिर 1930 पर ऑनलाइन सूचना दर्ज करायें डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम जैसे अपराध को जानकारी प्राप्त करके ही रोका जा सकता है श्री तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को
बताया कि सोशल मीडिया पर जिन नंबरों का प्रयोग किया जाता है उस नंबर को कभी भी बैंक में एवं आधार कार्ड से लिंक ना कराये शासन द्वारा छात्राओं की सुरक्षा एवं महिलाओं की अधिकारों को लेकर विभिन्न तरह के जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा कई टोल फ्री नंबर 181,1090, 112, 102, 1930 जारी किए गए हैं जिसके माध्यम से आप पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं किसी भी आपात स्थिति में अपने स्थानीय थाना एवं ऑनलाइन सरकारी टोल फ्री नंबरों का सहारा लें कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्र-छात्राओं ने
सक्रियता से प्रश्न पूछे और साइबर अपराध तथा महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियों को आत्मसात किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. सीता मिश्रा, साइबर पुलिस टीम से अंकिता, संतोष यादव, डॉ. वंदना, डॉ अजय यादव, पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव, यज्ञनाथ पाण्डेय, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. विजेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं की भारी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. दयाशंकर सिंह यादव द्वारा किया गया।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button