
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता की रिपोर्ट
चंदौली/ (प्राइम समाचार टुडे) पीडीडीयू नगर, चंदौली प्रेस क्लब की मासिक बैठक सोमवार को जीटी रोड स्थित राज होटल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र पाण्डेय ने किया।
बैठक में शपथ ग्रहण सहित संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों को लेकर समीक्षा किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि चंदौली प्रेस क्लब सदैव पत्रकारों के हित एवं उत्थान को लेकर सदैव तत्पर



रहेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगा और पत्रकारों की आवाज को मजबूती देगा। वहीं शासन स्तर पर पत्रकारों को स्थाई मान्यता देने को लेकर जल्द ही ठोस रणनीति बनाने की बात कही श्री पांडे ने कहा कि पत्रकार अपने जान को जोखिम में डालकर समाज, देशहित के लिए सदैव तत्पर रहता है यही नहीं अपनी सच्ची पत्रकारिता को लेकर बड़े पैमाने पर पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है वहीं शासन स्तर पर पत्रकारों के हक एवं अधिकार को लेकर स्थाई मान्यता समिति गठन कराने को लेकर कार्य किया जाएगा
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी
इस दौरान कमलेश तिवारी, आशाराम यादव, राजीव जायसवाल, संदीप कुमार निगम, कृष्ण मोहन गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।














