समाधान दिवस में अनुपस्थित राजस्व कर्मचारीयों पर तल्ख दिखे एसडीएम आठ लेखपालों का रोका वेतन !

ब्यूरो रिपोर्ट
स्पष्टीकरण जारी कर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश जारी
सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स) सोमवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कुंदर राज कपूर एवं क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने को लेकर निर्देशित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जमीनी विवादों की सुनवाई करते हुए कई राजस्व कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया जिस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल अनुपस्थित राजस्व कर्मचारियों के


खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश जारी किया है वही राजस्व कर्मचारियों में एसडीएम की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है बताते चले कि एक तरफ जहां आम जनमानस में सरकारी कर्मचारियों के कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिलती है वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस के शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर एसडीएम और कुन्दन

राज कपूर पूरी तरह से तत्पर दिखाई देते हैं यही कारण है कि उचित कार्रवाई एवं न्याय मिलने कि आस जनमानस के अंदर देखने को मिल रही है इस बाबत उप जिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर ने कहा कि शासन के निर्देश पर आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना ही पहली प्राथमिकता है जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही एवं हीलाहवाली होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर सीओ स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार सिंह,खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव, सहायक एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, सौरभ कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे














