abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

सीडीओ ने बरहनी एवं सकलडीहा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, लाभार्थियों को योजनाओं का समय पर मिले वास्तविक लाभ

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली।(प्राइम समाचार टुडे )मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने आज बरहनी एवं सकलडीहा विकास खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में संचालित विभिन्न पटलों का अवलोकन किया तथा कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, योजनाओं की प्रगति एवं पारदर्शिता की स्थिति का निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा,

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि, पंचायत राज एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की भी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा

कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण, आशीष गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button