
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू/चंदौली।(प्राइम समाचार टुडे) अलीनगर,मुगलचक वार्ड नंबर 16, लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन
स्थित श्री राम जानकी की मंदिर द्वारा दिन गुरुवार को धार्मिक उत्साह के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य तरीके से कलश यात्रा निकाली गई,यह कलश यात्रा लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा का मार्ग अलीनगर गांव से होते हुए भीतरी गली हनुमान मंदिर और जीटी रोड से गुजरा।
इसके बाद रामजनकी पोखरा, अलीनगर थाना स्थित मंदिर पहुंची। वार्ड नंबर 16 के काली मंदिर और कोट शायर माता मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद यात्रा पुनः प्रारंभिक स्थल पर लौट आई। श्री राम जानकी, हनुमान जी और शिव शंकर महादेव की देव प्रतिष्ठा के लिए यह कलश यात्रा निकाली गई।


इसमें लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर प्रतिभाग किया।यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान कार्यक्रम के संरक्षक एडवोकेट सोहन प्रसाद यादव ने कहा श्री बाबा काशी विश्वनाथ की असीम अनुकंपा से आज पुराने मंदिर का जीणोद्धार कर इसे नवनिर्मित रूप में प्रतिष्ठित किया गया।यह मंदिर लोगो के आस्था का केंद्र होगा जहां लोगों शुल्क

तरीके से पूजा अर्चना करने में आसानी होगी साथ ही बताया कि तीन दिवसीय देव प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिन बुधवार को अखंड रामायण पाठ के साथ दिन गुरुवार को कलश यात्रा निकला गया। वहीं 9 मई दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है।इस अवसर पर अर्चना यादव,प्रीती यादव,पवित्री देवी,मिलन यादव,रमला देवी
,सुनील यादव, राकेश यादव, सूरज यादव, राजेश यादव, सुरेन्द्र यादव, भाईलाल, रोहित, विकास, लाल बरत और दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।














