
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
चन्दौली।(प्राइम समाचार टुडे)दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में दाखिल नई चार्जशीट के बाद किया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।
रघुवंशी ने कहा कि गांधी परिवार ने मात्र 50 लाख रुपये में 2000 करोड़ की कंपनी को अपने नाम कर लिया। उन्होंने इसे स्वतंत्र भारत का बड़ा घोटाला बताया।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष विशाल तिवारी, अशोक सोनकर, हिमांशु सिंह, कमलाकर दुबे, दीपेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनके अलावा प्रिंस सिंह, रोशन कुमार, विकास सिंह, शुभम सिंह, राहुल सिंह और सभासद वीरू चौहान भी शामिल हुए। जिला मीडिया प्रभारी विपिन सिंह और मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह राजेश जायसवाल सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।