
सकलडीहा (ज्ञान शिखा टाइम्स) ब्लॉक संसाधन केंद्र धौरहरा सकलडीहा के प्रशिक्षण हाल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया हुआ ज्ञात हो कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर के प्रभावी सुधार को लेकर शासन स्तर पर लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है वही कंपोजिट एवं प्राथमिक स्तर के भाषा गणित एवं विज्ञान के अध्यापकों के विषयक भाषा कौशल विकास को लेकर बीआरसी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा | प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में निरंतर आधुनिक शिक्षा को लेकर शासन स्तर पर कार्य किये जा रहा है वहीं शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विभिन्न विषयों में और भी बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रशिक्षण कराये जा रहे हैं प्रशिक्षणदाता आरपी रविंद्र यादव, प्रभात पटेल, दीनदयाल पांडे, परमानंद शर्मा, चंद्रशेखर आजाद, गुंजा शर्मा, अरविंद उपाध्याय, दीनदयाल यादव, मनीष, कमलेश, सपना,इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे












