
क्राइम ब्यूरो चीफ मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर। प्राइम समाचार टुडे रेलवे बोर्ड सदस्य और मुख्य पुल अभियंता हाजीपुर के दिनेश कुमार ने प्लांट डिपो इंजीनियरिंग ब्रिज कारखाने का निरीक्षण किया। इसके पहले मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन,बी डब्ल्यू शिव कान्त राय, अधिशासी इंजीनयर पीडी और राज कुमार दास, वरीय सेक्शन इंजीनियर संरचनाशाला (इंचार्ज) के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य पुल अभियंता ने नवनिर्मित संरचनाशाला शेड (2) एवं प्रशासनिक भवन में उपस्थित कर्मचारियों को कारखाना के आधुनिकीकरण, विस्तार एवं मशीनीकरण और उपलब्धि के संबंध में संबोधित किया।बताया कि वर्ष 2024-25 में पिछले 11 महीनों में अब तक 1965 मीट्रिक टन गर्डर का फैब्रिकेशन कार्य किया जा चुका है। जो पिछले वर्ष 2023-24 में 1255 मीट्रिक टन गर्डर के फैब्रिकेशन से 60 फीसदी अधिक है। साथ ही उत्पादन की प्रक्रिया को लगातार गति बनाये रखने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 2024-25 में अब तक 4235 मीट्रिक टन स्टील प्लेट, एंगल तथा अन्य स्टील सेक्शन को गहन मोनेटेरिंग के द्वारा मंगाया गया। जबकि वर्ष 2023-24 में 2135 मीट्रिक टनही मंगाया जा सका था।बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान प्लांट डिपो कारखाना के द्वारा कुल 132 करोड़ रूपये की डेबिट स्वीकृत करवा कर अब तक प्राप्त कर ली गयी है। जो कि एक रिकॉर्ड है।यह आय पिछले वर्ष 2023-24 में लगभग 27 करोड़ रूपये के आय से 400 फीसदी अधिक है। मुख्य पुल अभियंता, हाजीपुर अशोक कुमार राय ने सम्बोधन के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा वर्णित मुद्दों को कारखाना के संदर्भ में तथ्यात्मक बताया। कारखाना के आधुनिकीकरण, विस्तार एवं मशीनीकरण में महत्वपूर्ण योगदान की भी चर्चा की और उनका सहृदय आभार व्यक्त किया।