
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे किसानों व महिलाओं की समस्या को लेकर कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय किसानों व महिलाओं ने सैकड़ो की संख्या में तहसील मुख्यालय – सकलडीहा का घेराव किया व धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुवे कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि चंदौली सैदपुर मार्ग पर प्रतीक्षा हॉस्पिटल के पास ठेकेदारों व अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माणाधीन पुलिया को सकरी बनाने की साजिश हो रहीं हैं, जिसके कारण ग्रामसभा- तिमिलपुरा,तेंदुई,ताजपुर,बथावर,दरियापुर, इब्राहिमपुर,रेवसा, घरचित,सरेहुआ कला व खुर्द सहित दर्जनों ग्रामसभाओं में जल निकासी की समस्या से किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। जिसको कॉंग्रेस पार्टी व किसान संगठन क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अपने संबोधन में कॉंग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तहसील सकलडीहा के आला अधिकारियों ने किसानों के मुख्यालय कूँच की सूचना पाते ही तहसील छोड़कर फ़रार हो गये। धरना को संबोधित करते हुवे किसान नेता रामवतार सिंह ने कहा कि पूरे ठंढ में तहसील प्रशासन ने न ही कहीं अलाव जलवाये और न ही ग़रीबों में कंबल वितरण किया गया, यह पहली बार हुआ, तहसील एक दुकान बनकर रह गई है।
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में किसान व महिलाएं मौजूद रहे