abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशचंदौलीजानकारीदिव्यांग शिविरमाँगसमस्यासमाजसरकारी समाचार

दिव्यांग शिविर में उपकरणों सहित विभिन्न लाभ को लेकर 53 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली प्राइम समाचार टुडे : भारत सरकार की एडिप ( असिस्टिव डिवाइस और टेक्नोलॉजी ) योजना के तहत गुरुवार को विकास खंड परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों के निशुल्क वितरण के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया

आयोजन शिविर में कुल 53 दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभ को लेकर पंजीकरण कराया गया

दिव्यांगजन शिविर की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तथा शासन द्वारा जारी योजनाओं के शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने को लेकर यह शिविर आयोजित किया गया साथ ही आयोजन शिविर में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, ब्रेल किट, स्मार्ट कैन कैलिपर्स एवं बनावटी हाथ पैर आदि सहायक उपकरण आदि को लेकर चिन्हित किया गया

शिविर में पंजीकरण के उपरांत अन्य योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र यू०डी०आई०डी० कार्ड दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं जैसे दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण/संचालन एवं करेक्टिव काक्लियर इंमप्लांट सर्जरी योजना अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया साथ ही उनका पंजीकरण करते हुए आवश्यक उपकरण वितरण किया जाएगा दिव्यांग शिविर में प्रमुख रूप सेसहायक समाज कल्याण अधिकारी आशीष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button