पीजी कालेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह,देश-राज्य जिला स्तर पर नीत नई कीर्तिमान स्थापित कर रहे विद्यार्थियों- प्राचार्य
ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) पीजी कॉलेज
में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा० प्रदीप कुमार पांडेय ने सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य पं0 रामकमल पांडेय के स्मृति स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर महाविद्यालय परेड ग्राउंड में झंडात्तोलन किया। उपप्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन कर कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं


कर्मचारियों को संदेश से परिचित कराया गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के गरिमा को बढ़ाने एवं सार्वभौमिक शिक्षा का माहौल कायम रखने वाले प्राध्यापक कर्मचारीयों एवं मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान कालेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी अपने आप को किसी से कमजोर ना समझे देश-राज्य जिला स्तर पर नीत नई कीर्तिमान यहां के विद्यार्थियों के कड़े मेहनत का ही परिणाम है।
हम शिक्षकों का कर्तव्य है ज्ञान पिपासु इन विद्यार्थियों की क्षुधा को तृप्त करें। जिससे यह विद्यार्थी अपने महाविद्यालय के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित कालेज प्रशासन मौजूद रहे











